LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ATM कटर एक्सपर्ट खुर्शीद रिमांड बढ़ी, 48 लाख में से 70 हजार रूपये बरामद

ग्वालियर. मुरैना समेत देश के तमाम शहरों में 200 से ज्यादा ATM कटर एक्सपर्ट खुर्शीद रिमांड बढ़ी, 48 लाख में से 70 हजार रूपये बरामद  काटकर करोड़ों रूपये लूटने वाले ATM  कटर एक्सपर्ट खुर्शीद खान की अदालत ने रिमांड बढ़ा दी है। 22 फरवरी को मुरैना व ग्वालियर पुलिस की संयुक्त टीम ने खुर्शीद खान को उसके गांव हरियाणा के पलवल के अंदरौला से गिरफ्तार किया था।

खुर्शीद मुरैना पुलिस के पास है और रिमांड के दौरान खुर्शीद ने पुलिस को जो बातें बताई वह चौकाने वाली है। उसने बताया था कि मप्र की पुलिस सीधी है तथा एनकाउंटर नहीं करती है जिस कारण से मप्र में घटना को अंजाम देना सहज है। वहीं उत्तरप्रदेश की पुलिस एनकाउंटर कर देती है तथा उसके 2 साथियों का एनकाउंटर कर चुकी है जिसकी वजह से उसने यूपी में घटनाओं को अंजाम नहीं दिया है। इसके साथ ही मुरैना पुलिस अभी तक केवल 70 हजार रूपये ही पलवल जाकर बरामद कर सकी है। खुर्शीद ATM  कटर काटने के साथ -साथ अपनी टीम का मास्टर मांइड है। उसने मुरैना पुलिस को रिमांड के दौरान बताया कि अभी तक वह अपनी गैंग समेत देशभर में 200 से ज्यादा ATM  काट चुका है। तथा करोड़ों रूपये लूट चुका है। उसने यह भी बताया कि वह यह काम वर्ष 2017 से कर रहा है तथा उसकी गैंग में 35 सदस्य शामिल है।
48 लाख में केवल 70 हजार रूपये हुए बरामद
खुर्शीद ने मुरैना में 2 ATM  काटकर 48 लाख रूपये लूटे थे। जिनमें से पुलिस केवल 70 हजार रूपये बरामद कर पाई है। यह रूपये खुर्शीद द्वारा बताये गये। एक युवक से बरामद किये गये है। रूपये लेने पलवल हरियाणा गयी थी पुलिस। खुर्शीद ने यह रूपये जौरा, रोड मुरैना में जो ATM   काटा था उसके बताये गये हैं।
खुर्शीद के बड़े भाई के सामने लूटे रूपयों का होता था बटवारा
खुर्शीद ने पुलिस को बताया कि उसका व उसकी गैंग द्वारा ATM  काटकर जो रूपये निकाले जाते हैं। उनका बटवारा उसके भाई जाकिर खान के सामने किया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet