एलएसी पर हालात तनावपूर्ण बने हुए- सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे
लद्दाख. भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच थल सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे दो दिन के दौरे पर लद्दाख पहुंचे। सेनाध्यक्ष इस दौरान भारत और चीन की सीमा एलएसी पर सेना की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रहे है। सेनाध्यक्ष ने चुशूल में अग्रिम चौकियों का दौरा भी किया।
एनएसी पर हालात तनावपूर्ण- सेनाध्यक्ष
सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे ने कहा कि एलएसी पर हालात तनावपूर्ण बने हुए है। यहां स्थिति बहुत नाजुक है, हमारी सुरक्षा के लिए जो कदम उठाने थे वो हमने उठाए है और भारतीय सैनिकों में उत्साह है। एमएम नरवणे ने आगे कहा कि हम एलएसी पर यथास्थिति बरकरार रखेंगे। सैन्य और कूटनीतिक दोनों तरीकों से चीन से बातचीत की जा रही है। इस समस्या को बातचीत के जरिए हल किया जा सकता है।

