एनसीबी ने सैमुअल मिरांडा व शोविक चक्रचती को हिरासत में लिया, दोनों के लॅपटॉप सीज
मुंबई. नार्कोटिक्स क्राइम ब्यूरो की टीम ने आज सुबह सैमुअल मिरांडा और रिया चक्रवर्ती के घर पर छापेमारी की। एनसीबी अब रेड के बाद सैमुअल मिरांडा के घर से निकल चुकी है। एनसीबी की टीम सैमुअल मिरांडा को अपने साथ ले गई है। जानकारों के अनुासर सैमुअल मिरांडा के घर से कुछ अहम सुराग एनसीबी के हाथ लगे है जिसके बाद उसे हिरासत में लिया है।
एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की हार्ड ड्राइव और उनके कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सीज कर दिया है। एनसीबी रिया के घर से निकलते हुए शोविक चक्रवर्ती को अपने साथ ले गई है और उनका लैपटॉप भी सीज कर लिया है। एनसीबी सैमुअल मिरांडा और शोविक को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है।
सैमुअल से ड्रग्स की डील के बारे में होगी पूछताछ
एनसीबी सैमुअल मिरांडा से जैद विलात्रा और अब्दुल बसित परिहार से हुई उसकी बातचीत, मुलाकात और ड्रग्स की डील के बारे में पूछताछ करेगी। ड्रग्स खरीदने को लेकर सैमुअल मिरांडा की शोविक चक्रवर्ती से हुई चैट के अलावा रिया चक्रवर्ती और शोविक की भूमिका पर भी जांच होगी।
रिया के घर पर भी छापा मारा
एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के ड्रग्स केस से जुड़े होने पर मुंबई में उनके घर पर छापेमारी की। एनसीबी की टीम सुबह करीब 6.30 बजे रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची। एनसीबी के 5 सदस्यों की टीम रिया के घर के अंदर गई। एनसीबी के साथ मुंबई पुलिस की टीम भी मौजूद रही। एनसीबी के मुंबई जोन के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े भी रिया के घर पर छापेमारी के दौरान मौजूद रहे। एनसीबी की टीम रिया के घर की बिल्डिंग के पूरे कैंपस का मुआयना कर रही है। रिया के घर के अंदर लैपटॉप, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की चेकिंग भी एनसीबी की टीम कर रही है। एनसीबी ने रिया की गाड़ी की तलाशी भी ली फिर रिया के लैपटॉप और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सील कर दिया।

