साउथ चाइना सी में ताइवान ने चीन का सुखोई फाइटर जेट मार गिराया
नई दिल्ली. ताइवान ने अपनी हवाई सीमा में घुसपैठ करने वाले चीन के सुखाई एयरक्राफ्ट को मार गिराया है। फाइटर जेट क्रैश हो गया लेकिन इसका पायलट सुरक्षित है। वहीं क्रैश हुए एयरक्राफ्ट के कुछ वीडियो वायरल हो रहे है हालांकि किसी भी पक्ष ने इसकी पुष्टि नहीं की है। चीन बीते महीनों में कई बार ताइवान की जल और वायु सीमा का उल्लंघन करते हुए उसे धमकाने की कोशिश कर रहा था। गुरूवार को भी चीन का एक फाइटर जेट ताइवान की हवाई सीमा में घुसा था।
अमेरिकी मिसाइल का इस्तेमाल किया
जानकारी के अनुसार ताइवान ने चीन के सुखोई विमान को मार गिराने के लिए अमेरिकी मिसाइल का इस्तेमाल किया हालांकि यह कौन सी मिसाइल है इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका। इस घटना के बाद चीन और ताइवान में तनाव बढ़ने की आशंका है। दक्षिणी चीन सागर में अमेरिका भी पूरी तैयारी के साथ मौजूद है और उसका निमित्ज वॉरशिप यहां मौजूद है।
अमेरिका क्षेत्र के सभी छोटे देशों के साथ खड़ा है
वहीं अमेरिका ने साफल कर दिया है कि दक्षिण चीन सागर में चीन की धमकियां काम नहीं आएंगी। अमेरिका क्षेत्र के सभी छोटे देशों के साथ खड़ा है और चीन को जवाब दिया जाएगा।

