LatestNewsराष्ट्रीय

ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता को सीएम शिवराज ने सदस्यता दिलाई

ग्वालियर. पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता की घर वापसी हो गई है। सीएम शिवराज सिंह ने बीजेपी में उनका एक बार फिर स्वागत किया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने समीक्षा गुप्ता को बीजेपी सदस्यता दिलाई। उनकी घर वापसी पर एक तरह से बीजेपी का सदस्यता अभियान कामयाब होता दिख रहा है। समीक्षा गुप्ता के साथ ही ग्वालियर-चंबल संभाग में 35 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड बीजेपी में शामिल हो गए है।
2018 विधानसभा में टिकट नहीं मिला था
2018 के विधानसभा चुनाव में समीक्षा गुप्ता ने ग्वालियर दक्षिण से टिकट की दावेदारी की थी लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था औन उनकी बजाया भाजपा ने नारायण सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया था। टिकट वितरण के बाद ही समीक्षा गुप्ता और उनके पति राजीव गुप्ता ने नाराजगी जताई थी। घर पर जन दरबार लगाकर समीक्षा गुप्ता ने भाजपा से इस्तीफा दिया था। उस वक्त उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया था कि भाजपा में काम करने वालों की नहीं बल्कि गुलामों की जरूरत। उन्होंने ये भी कहा था कि भाजपा में परिवारवाद सबसे ज्यादा है।
कांग्रेस ने भी दक्षिण से टिकट नहीं दिया
समीक्षा गुप्ता को लेकर राजनीतिक हलकों में तब चर्चा थी कि वह कांग्रेस में जा सकती है। जब कांग्रेस ने भी इस सीट से नए चेहरे के रूप में प्रवीण पाठक को टिकट दे दिया तो समीक्षा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में फॉर्म भर दिया था हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

कांग्रेस ने बताया फर्जी

भाजपा द्वारा कांग्रेस के 40 हजार कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किए जाने वाले दावे को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों के भाजपा नाम ले रही है, उनसे उनकी बात हुई है। वे लोग ग्वालियर ही नहीं आए और ना ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है।

अभी 5 विधानसभा क्षेत्र बाकी

ग्वालियर में तीन से चल रहे सदस्यता अभियान का आज अंतिम दिन है। कार्यक्रम स्थल पर 16 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग सदस्यता लेने बुलाया जा रहा है। सोमवार दोपहर तक 11 विधानसभा के करीब 40 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। अभी 5 विधानसभा क्षेत्र इस इलाके के बाकी हैं। दावा किया जा रहा है कि यहां के करीब 20 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता अभी पार्टी में ओर शामिल हो सकते हैं।

भाजपा छोड़ चुके नेता फिर से भाजपा में शामिल

एक तरफ भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए मेगा अभियान चलाकर पार्टी में शामिल कर रही है। वहीं, दूसरी और पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़ चुके भाजपाइयों को भी पार्टी में शामिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता को आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। पिछले चुनाव में समीक्षा ने बागी तेवर अपनाते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। समीक्षा को 21 हजार से अधिक वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी 121 मतों से चुनाव हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet meritking meritking giriş meritking güncel giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş kulisbet perabet perabet giriş betcio betcio giriş casinoroyal jojobet holiganbet 1win bahiscasino romabet jojobet casinolevant holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş wbahis holiganbet casinoas casinoas giriş betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş grandpashabet betpas atlasbet casinoroyal casinoroyal giriş