सिंधिया माफी मांगे, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे-कांग्रेस
ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा एवं पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, मप्र के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने पत्रकारवार्ता में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा विगत 3 दिनों से ग्वालियर में कोरोना जैसी महामारी के चलते किए जा रहे महासदस्यता अभियान पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि मप्र शासन के द्वारा बनाए गये नियमों का स्वयं मुख्यमंत्री और उनके अधिनस्थ नेता नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है।
आमजनता को कड़ाई से नियम का पालन कराने के नाम पर जहां सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमो पर तमाम प्रकार के प्रतिबंध लगाकर आमजनमानस पर सख्ती की जा रही है वहीं पिछले 3 दिनों से लगातार सैकड़ों की संख्या में विगत 6 माह में कांग्रेस पार्टी द्वारा ग्वालियर एवं ग्वालियर चंबल संभाग से निकाले गये कांग्रेसजनो को फिर से भाजपा सदस्यता दिलाने के नाम पर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास किया जा रहा है, पूर्व में भी पूरे देश में मिस्ड कॉल से भाजपा की सदस्यता बढ़ाकर इसी प्रकार का झूठा श्रेय लेने का प्रयास किया गया था।

