फेथग्रुप पर इनकम टैक्स की कार्यवाही मिली बेनामी संपत्ति की जांच शुरू
भोपाल. फेथ ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापे की कार्यवाही खत्म हो गयी है और आयकर विभाग की विंग ने भी बेनामी प्रॉपटी के जब्त कागजातों की जांच शुरू कर दी है। इनके वास्तविक मालिकों को जल्द नोटिसव जारी किये जा सकते हैं। इन प्रॉपटी के दस्तावेजों में बर्खास्त आईएएस दम्पति टीन और अरविंद जोशी का नाम फिर से आया है। विभाग का कहना है कि कई जमीनों के सौदों में जोशी दम्पति के नजदीकी लोग शामिल है। विभाग ने इनकी पहचान कर ली गयी हैं।
प्रोजेक्ट में कई आईपीएस अधिकारी शामिल राघवेन्द्र के साथ
बावडि़याकलां स्थित प्रोजेक्टर में कई मालिक आईपीएस अफसर हैं। फेथ क्रिकेट एकादमी की आधी जमीन बर्खास्त आईएएस अधिकारी जोशी दम्पति के नाम पर है। अन्य रिटायर्ड अधिकारियों का भी इसमें निवेश है। राघवेन्द्र के पिता रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी और जीजीा भी आईपीएस अधिकारी है और इसलिये पुलिस अधिकारियों से नजदीकी हैं।
अधिकारियों के नाम प्रॉपर्टी खरीदी पीयूष गुप्ता ने
आयकर विभाग के छापों का प्रमुख निशाना गुप्ता पर ही है। चूड़ी व्यापारी से 4 वर्ष में सैकड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक बने, 5 से ज्यादा सीनियर अधिकारियों के लिये अपने नौकरों के नाम पर प्र्रॉपर्टी खरीदी। विभाग को 100 रजिस्ट्री मिली है। कई कम्पनियों में अधिकारी ही वास्तविक मालिक निकले और दूसरे शहरों में भी निवेश के प्रमाण मिल हैं।

