दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खूंखार आतंकी आईएसआईएस के अबु यूसुफ को पकड़ा
नई दिल्ली. दिल्ली में बडी आतंकी साजिश नाकाम की गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस यानी इस्लामिक स्टेट के आतंकी अबु यूसुफ को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। चौंकाने वाली बात यह है कि अबु यूसुफ के पास से दो आईईडी बम मिले है। यानी आतंकी यहां बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।
आतंकी अफगानिस्तान में बैठे अपने आकाओं से सम्पर्क में था
जानकारी के अनुसार देर रात दिल्ली के धौला कुआं इलाके में अबु यूसुफ को पकड़ा गया। पुलिस को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। आखिर में आतंकी पकड़ा गया। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं अधिकारियों का मानना है कि अबु के साथ कुछ और लोग भी हो सकते हैं। पूछताछ में आतंकी ने चौंकाने वाले खुलासो किए है। आतंकी अफगानिस्तान में बैठे अपने आकाओं से सम्पर्क में था और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का बदला लेना चाहता था। शुरूआती जांच में पता चला है कि यह एक लोन वुल्फ अटैक था। यानी रेकी करने के बाद एक ही आतंकी हमले को अंजाम देता और ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता। इस आतंकी को भारत के बाहर से निर्देश मिल रहे है। माना जा रहा है कि यह नेपाल के रास्ते से भारत में घुसा है।
आईईडी को डिफ्यूज करने के लिए बम स्क्वाड दस्ता बुलाया
आर्मी पब्लिक स्कूल से दो किमी दूर यह पूरी वारदात हुई। आईईडी को डिफ्यूज करने के लिए बम स्क्वाड दस्ता बुलाया गया। एनएसजी के एक्सपर्ट में मौके पर रही वहीं अभी अबु उर्फ अब्दुल यूसुफ को दिल्ली स्पेशल सेल के दफ्तर में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूरे दिल्ली एनसीआर को अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में है जहां छापा मारा जा रहा है।

