तय समय पर ही होंगी एनईईटी-जेईई किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट और ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की परीक्षाएं स्थगित करने की याचिका खारिज कर दी है। यानी एनईईटी और जेईई की परीक्षाएं इस साल सितंबर में ही आयोजित की जाएगी। याचिका खारिज करते हुए सर्वोच्च अदालत ने कहा कि छात्रों से करियल को लंबे समय तक खतरे में नहीं डाला जा सकता है।
इस साल 20 लाख से अधिक छात्रों ने जेईई मेन और एनईईटी 2020 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। जल्द ही एनटीए को आधिकारिक (जेईईमेन.एनटीए.एनआईसी.) पर जेईई मेन 2020 के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इससे पहले नीट के लिए जुलाई और आईआईटी जेईई मेन के लिए 18, 20, 21, 22 और 23 जुलाई की तारीखें तय की गई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण परीक्षाएं आगे बढ़ा दी गई।
जानिए क्या रहेगा शेड्यूल
1 से 6 सितंबर तक जेईई मेन परीक्षा
13 सितंबर को एनईईटी
27 सितंबर जेईई एडवांस परीक्षा
जानकारी के अनुसार किसी भी समय एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में केस होने के कारण अब तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए थे। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को आधार बनाकर याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि परीक्षा देते समय सभी सुरक्षा उपाय अपनाए जाएंगे। जस्टिस अरूण मिश्रा की अगुवाई वाली 3 जजों की पहठ ने मामले की सुनवाई दी। दो अन्य जज जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी रहे।

