लद्दाख में चीनी सेना को धूल चटाने वाले जवानों को वीरता पदक देने की आईटीबीपी ने सिफारिश की
नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों से हुई झड़पों के दौरान साहस और शौर्य का प्रदर्शन करने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 21 जवानों के नाम बहादुरी पदक के लिये अनुशंसा किये गये हैं।
अधिकारियों ने कहा है कि इसमें उन 21 कर्मियों के नाम बहादुरी पदक के लिये अनुशंसित किये गये हैं। जिन्होंने मई और जून 2020 के महीनों में ईस्टर्न लद्दाख में चीनी सैनिकों से हुई झड़पों के दौरान बहादुरी दिखाते हुए उनका डटकर सामना किया थाि। इसके साथ ही, एसएस देसवाल, डीजी आईटीबीपी ने 294 आईटीबीपी जवानों को ईस्टर्न लद्दाख में चीनी सैनिकों का शौर्य और बहादुरी के साथ सामना करने के लिये डीजी प्रशंसा पत्र प्रतीक चिन्ह प्रदान किया है।

