LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

सब्जियों की कीमतें आसमान पर पहुंची, टमाटर 70 रुपये किलो पहुंचा

रायपुर. कमजोर आवक के चलते सब्जियों की कीमतें इन दिनों आसमान पर पहुंचने लगी है। पिछले सप्ताह ही लगातार बढ रही टमाटर की कीमतें सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को 70 रुपये किलो पहुंच गई। पखवाडे भर में ही सब्जियों की कीमतों में दोगुना से ढाई गुना की बढोतरी हो गई। इन दिनों सब्जियों की आवक भी 30 प्रतिशत कम हो गई है। बरबट्टी पहले बार बाजार में 100 रुपये किलो हो गई है। वहीं शिमला मिर्च भी शतक पार हो गई है। कारोबारियों का कहना है कि कीमतें बढने के पीछे मुख्य कारण यह है कि बाजार से स्थानीय आवक का नहीं के बराबर हो गई है और सब्जियों के लिए पूरी निर्भरता बाहरी आवक पर हो गई है। ऊपरी मार्केट से ही आने वाली इन सब्जियों की कीमतें वहां ही काफी तेज है इसका असर यहां भी पड रहा है।
आलू-प्याज की कीमतों में भी तेजी
इसके साथ ही आलू-प्याज की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी आ गई है और दोनों की ही कीमतें इन दिनों 40 रुपये किलो पहुंच गई है। कर्नाटक से टमाटर, पत्ता गोभी, मुनगा की आवक होती है और कर्नाटक में पछिले दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी भी आई है। ऐसे में वहां से आने वाली सब्जियां काफी महंगी हो गई है।
और महंगा हो सकता है टमाटर
कारोबारियों के अनुसार इस सप्ताह के आखिर तक या अगले सप्ताह के प्रारंभ में टमाटर की कीमतों में और तेजी आ सकती है। अभी कमजोर आवक की तुलना में इसकी मांग काफी ज्यादा बनी हुई है। टमाटर के साथ ही आलू-प्याज की कीमतों में भी और तेजी की आशंका बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet