LatestNewsराष्ट्रीय

सिंधिया ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से हटाया भाजपा, पूर्व विधायकों को उपचुनाव का टिकट देने में भाजपा की आनाकानी

भोपाल. भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर हैंडल पर अपना बायो बदल लिया है। सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से भाजपा हटा दिया है उन्होंने इसके स्थान पर जनता का सेवक और क्रिकेट प्रेमी लियाा है। इसके बाद से चर्चाएं तेज हो गई है और कुछ लोगों का कहना है कि सिंधिया ने अपने प्रोफाइल में भाजपा जोड़ा ही नहीं था। हालांकि इस पर भाजपा या सिंधिया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
उपचुनाव का टिकट देने में भाजपा आनाकानी कर रही
18 सालों तक कांग्रेस के साथ रहने के बाद सिंधिया ने होली के दिन भाजपा का दामन थामा था। पार्टी में उनके आने के बाद उनके समर्थकों को शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल करने और उन्हें केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन अब जानकारी मिली है कि उनके समर्थक पूर्व विधायकों को उपचुनाव का टिकट देने में भाजपा आनाकानी कर रही है इसलिए सिंधिया ने ये कदम उठाया है।
शिवराज कैबिनेट के विस्तार को लेकर कई बार संभावित तारीखों का अनौपचारिक ऐलान कर दिया गया। प्रदेश संगठन के साथ मुख्यमंत्री ने संभावित मंत्रियों की लिस्ट तैयार की लेकिन कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया। सिंधिया को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल करने की अब कम चर्चा होती है लेकिन भाजपा में उनकी एंट्री के समय ग्वालियर चंबल संभाग में उनके समर्थकों ने इसे जोर-शोर से प्रचारित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *