तबलीगी जमात के 2550 विदेशी नागरिकों के नाम ब्लैकलिस्ट, 10 साल के लिए भारत आने पर रोक
नई दिल्ली. टूरिस्ट वीसा पर देश में आकर तबलीगी जमात के धार्मिक जलसों में शामिल होने वाले 2550 विदेशी नागरिकों को सरकार ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अगले 10 साल तक ये देश में नहीं आ सकेगे। गृह मंत्रालय के अनुसार ये नागरिक टूरिस्ट वीसा पर नियमों का उल्लंघन करते हुए तबलीगी समात की गतिविधियों में शामिल होते थे। कोरोना वायरस के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान ये लोग निजामुद्दीन मरकज के अलावा देश के अलग-अलग शहरों में रह रहे थे।
मस्जिदों मदरसों व धार्मिक संस्थाओं में अवैध रूप से रह रहे थे
अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकारों से इन विदेशियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गई। देश के अलग-अलग शहरों में ये मस्जिदों मदरसों और धार्मिक संस्थाओं में अवैध रूप से रह रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि संख्या और बढ़ सकती है। पहले 2200 विदेश नागरिकों को ब्लैकलिस्ट करने की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार ब्लैकलिस्ट केए गए 2550 विदेशियों में माली नाइजीरिया, श्रीलंका, केन्या, जिबूती, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, म्यंमार, थाईलैंड, बांग्लादेश, यूके ऑस्ट्रेलिया और नेपाल के नागरिक शामिल है।

