मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनियों में कार्यरत अधिकारियों / कर्मचारियों को भी पूर्व क्षेत्र की तरह दिया जाये शिक्षा का अधिकार -इंटक

ग्वालियर मप्र संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी श्रमिक संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने पत्र दिनांक 25 नवम्बर के माध्यम से प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल एवं पश्चिम क्षेत्र वि.वि. कंपनी इंदौर को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि म.प्र.पूर्व क्षेत्र वि.वि.कंपनी जबलपुर के 20 अक्टूबर अनुसार ही मध्य क्षेत्र एव पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनियों में भी कार्यरत नियमित एवं संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कंपनी में कार्यरत रहते हुए विभिन्न पाठ्य क्रमों में प्रवेश तथा अध्ययन करते हुए प्रमाण पत्र, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा की अनुमति किसी विश्वविद्यालय से समझौता कर, प्रदान करें ताकि उच्च शिक्षा के अभाव में अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नति से वंचित न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *