Latestराज्यराष्ट्रीय

21 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर मुख्य आरोपी अंसार और असलम, अदालत ने 12 को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने 5 तलवारों सहित 3 पिस्टल भी बरामद किये है। पुलिस ने 14 आरोपियों को जहांगीरपुरी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अंसार और असलम को एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपा जबकि 12 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आपको बता दें कि अंसार इस मामले में नामजद आरोपी और हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। 35 वर्षीय मोहम्मद अंसार जहांगीरपुरी के बी ब्लॉक का रहने वाला है।

इससे पहले भी हमले के दो मामलों में उसकी संलिप्तता का पता चला है जिनमें उसकी गिरफ्तारी हुई थी इसके साथ ही आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत 5 बार मामला दर्ज किया गया था। वहीं असलम को फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। असलम से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरादम की है। वहीं इलाके में तमाम दुकानें बंद है और भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है साथ ही पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *