LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

भाजपा की बैठक में किसान, पश्चिम बंगाल, कश्मीर पर हुई चर्चा, 2022 के विधानसभा चुनावों की बनी रणनीति

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, इस बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, अनुराग ठाकुर, एस जयशंकर, मुख्तार अब्बास नकवी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेता इसमंें शामिल हुए। वहीं, भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने वर्चुअली बैठक में शामिल हुए।
यह बैठक एनडीएमसी कनेक्शन सेंटर में हाइब्रिड रूप में आयोजित की गयी। कोरोना को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित 124 सदस्यों ने हिस्सा लिया। वहीं, बाकी सदस्यों ने वर्चुअली तौर पर बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी को सम्मानित भी किया।
इन मुद्दों पर बैठक में पर चर्चा हुई
बैठक में 2022 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, आर्टिकल 370, किसान, पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में बंगाल में भाजपा कार्यकर्त्ताओं की मौत को लेकर प्रस्ताव भी पास हुआ। इसके अलावा यूपी, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखण्ड के चुनाव को लेकर प्रेजेंटेशन हुई।
भाजपा अध्यक्ष ने भरी हुंकार
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कार्यकर्त्ताओं को भरोसा दिलाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में नया इतिहास रचेगी। इस बीच बैठक में कैलाश विजयवर्गीय, अनुपम हाजरा, स्वप्न दास गुप्ता सहित कई ऐसे नेता उपस्थित रहे। जिन्होंने विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका थी। नड्डा ने कहा मैं पश्चिम बंगाल के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं। हम आपके साथ हैं और राज्य में नया इतिहास रचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş