Latestराज्य

ग्वालियर में 3 दिन से नहीं लगी झाडू, शहर में 630 टन कचरा जमा हुआ

ग्वालियर. दीपावली पर हुई आतिशबाजी के चलते शहर में काफी कचरा निकला है। दीपावली की शाम और पड़वा को सफाई कर्मियों का अवकाश होने के कारण बाजारों, गली-मोहल्लों में सफाई नहीं हो पाई थी। इसके चलते सभी जगह कचरे के ढेर लग गए थे। ऐसे में निगम कर्मियों ने भारी मशीनरी और सफाई कर्मियों की मदद से शहर को साफ कराया। निगम का अमला सुबह से ही सफाई कार्य में जुटा रहा। शाम तक शहर से 95 प्रतिशत कचरा उठाने का दावा अफसरों द्वारा किया गया, जो कि 600 टन के करीब था।

दीपावली के अवकाश के बाद निगम अमला शहर की साफ-सफाई में जुटा रहा। निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सफाई की गई। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने निगम के स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए हैं कि पूरी क्षमता और संसाधनों के साथ शहर की सफाई शुरू की जाए और शाम तक पूरा शहर साफ व स्वच्छ हो। निगमायुक्त के निर्देशानुसार दीपावली के पर्व के अगले दिन अवकाश होने के बाद शनिवार को निगम का अमला पूरी क्षमता के साथ शहर की सफाई करने में जुटा रहा। निगम अमले द्वारा पहले मुख्य सड़क और मुख्य मार्गों को साफ व स्वच्छ किया। इसके बाद गली मोहल्लों और कालोनियों में साफ सफाई कर कचरे के ढेर हटवाए गए साथ ही कचरा संग्रहण वाहनों और अन्य वाहनों के चक्कर भी बढ़ाए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक कचरा उठाया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş