Latestराजनीतिराज्य

माधवराव सिंधिया की 20 वीं पुण्यतिथि पर शहर में भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की

ग्वालियर. पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 20वीं पुण्यतिथि पर शहर में गुरूवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कटोराताल पर सिंधिया के समाधि स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी व पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के साथ भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहरभर में फल व भोजन वितरण के अलावा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। माधव प्रौधोगिकी एवं विज्ञान संस्थान में भजनों के साथ सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का 20 साल पूर्व आज ही के दिन विमान हादसे में निधन हो गया था। माधव राव सिंधिया ने शहर व अंचल के विकास में बड़ा योगदान रहा है। छत्री में स्थित समाधि स्थल पर सुबह बाल खांडे, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, केसी सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह परमार चच्चू, सुरेंद्र शर्मा सरपंच, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़, सहित काफी संख्या मं लोगों ने पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके अलावा अचलेश्वर मंदिर, जेएएच व जिला चिकित्सालय में फलों का वितरण किया। महाराज बाड़े पर नवीन परांडे ने गरीबों को भोजन कराया। सुरेश पहलवान ने भी भोजन वितरण का कार्यक्रम आयाेजित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *