Newsमप्र छत्तीसगढ़

हृदय विदारक तस्वीर- मां 4 वर्षीय बेटे को छाती से चिपकाये मिली मां तो आंखे नम होना तो स्वाभाविक है, पीएम ने भी दुःख जताया

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरूवार की शाम लगभग 5 बजे पर्यटन विभाग का एक क्रूज यकायक आई तेज आंधी के चलते डूब गया है। अभी तक 9 शव मिल चुके है। 28 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रशासन के अनुसार 4 लोग अभी लापता है। ऐसा बताया जा रहा है कि हादसे के समय क्रूज में करीब 43-47 पर्यटक सवार थे। टिकट सिर्फ 29 लोगों की कटी थी।
हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ था। जिस वर्कत क्रूज डूबा था। उस समय हवा की रफ्तार 74 किमी प्रतिघंटा थीं बरगी सिटी एएसपी अंजुल मिश्रा नंे बताया है कि शुरूआती में रेस्क्यू में एसडीआरएफ ने कई लोगों को बचाया। लेकिन अंधेरा और खराब मौसम की वजह से राहत कार्य प्रभावित हुआ है। शुक्रवार की सुबह से रेस्क्यू फिर से शुरू किया।
जिसने भी देखी मां-बेटे की तस्वीर उसी की आंखें हो गई नम
ये तस्वीर आपको विचलित कर सकती है, विचलित करना भी चाहिए। एक मां कैसे डूबते समय अपने लाल को खुद से जकड़ कर रखे हुए है। उसे उम्मीद थी कि वह लाइफ जैकेट पहने है, खुद बच जाएगी। खुद बचेगी तो अपने लाल को भी अपने साथ बचाकर ले जाएगी। हाय! लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ…लाइफ जैकेट ही दगा दे गई। मां और बेटे दोनों ही नर्मदा मैया की गोद में समा गए। क्या आप इस तस्वीर को भुला देना चाहते हैं, तो मानकर चलिए आप गैर जिम्मेदार हैं! आप भी सरकारी हो चुके हैं। ये वही क्रूज है, जिसके लिए दावे किए जा रहे थे कि यह समुद्र में भी नहीं डूब सकता है। लेकिन यहां जरा ही हवा के साथ लहरें आईं, क्रूज डूब गया। दरअसल, यह तस्वीर है जबलपुर के बरगी डैम की, जहां गुरुवार शाम को क्रूज डूब गया और दस से ज्यादा लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। कुछ लोग अभी भी लापता हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
तीन बच्चे समेत 4 लोग अब भी लापता
श्रीतमिल पिता कामराज (5)
कामराज पिता श्रीरामालिंगम
विराज सोनी पिता श्री कृष्णा सोनी (6)
मयूरम पिता श्री परिमल (9)
9 लोगों के शव मिले, इनमें एक बच्चा और 8 महिलाएं
श्रीमती नीतू सोनी (43), निवासी कोतवाली, जबलपुर
श्रीमती सौभाग्यम अलागन (42), निवासी अन्नानगर, वेस्ट तारापुरम, तमिलनाडु
श्रीमती मधुर मैसी (62), निवासी खाजन बस्ती, नई दिल्ली
श्रीमती काकुलाझी पति/पिता कामराज (38), निवासी वेस्ट लैंड खमरिया, जबलपुर
श्रीमती रेशमा सैयद (66), निवासी सिविल लाइन, भसीन आर्केड, जैक्सन होटल के पास
शमीम नकवी (68), निवासी डेरखी, भोपाल
मरीना मैसी पति प्रदीप मैसी (39), निवासी दिल्ली
त्रिशान पिता प्रदीप मैसी (4), निवासी दिल्ली
श्रीमती ज्योति सेन, निवासी फूटाताल,घमापुर के आगे, जबलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *