घर के पास PNG पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा, कनेक्शन नहीं लिया तो LPG सप्लाई बंद होगी
नई दिल्ली. अगर आपके घर के पास गैस पाइपलाइन आ गई है और आपने पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन नहीं लिया है, तो अगले 3 महीने में आपके घर आने वाला एलपीजी सिलेंडर बंद कर दिया जाएगा। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026 लागू किया है। इसके तहत अब पाइप्ड नेचुरल गैस का कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। हालांकि, इसके लिए पहले नोटिस दिया जाएगा। सूचना मिलने के बाद भी अगर कोई कनेक्शन नहीं लेता, तो 90 दिन बाद उसकी एलपीजी सप्लाई रोक दी जाएगी। साथ ही सोसाइटियों को 3 दिन में पाइपलाइन की मंजूरी भी देनी होगी।

4 नए नियम
सोसाइटी को 3 दिन के अंदर मंजूरी देनी होगी
छोटे इलाकों को 10 दिन में मंजूरी मिलेगी
पाइपलाइन के लिए जमीन मालिक को दोगुना मुआवजा
सरकार ने नया आदेश ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम’ के तहत जारी किया है, ताकि युद्ध जैसे हालात में भी आपको रसोई गैस की कमी न पड़े।

