शुक्रवार को 28 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कुल 51 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए
ग्वालियर जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामजदगी के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को 28 उम्मीदवारों द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 15.ग्वालियर से 6 उम्मीदवार, 16.ग्वालियर पूर्व से 12 एवं 19.डबरा ;अजाद्ध से 10 प्रत्याशियों ने अपने.अपने पर्चे दाखिल किए। जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 51 उम्मीदवारों द्वारा नाम.निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। जिनमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर के 12 ग्वालियर पूर्व के 21 एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र डबरा (अजा) के 18 उम्मीदवार शामिल हैं।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विधानसभा उप निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) 17 अक्टूबर को होगी और 19 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 3 नवम्बर को एवं मतगणना 10 नवम्बर को होगी।
शुक्रवार को इन्होंने दाखिल किए नाम.निर्देशन पत्र
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र.15 ग्वालियर
शक्तिराज शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस, धीरज समाजवादी पार्टी, अनिल कुमार परिवर्तन समाज पार्टी तथा सर्वश्री देवेन्द्र सिंह, सुनील शर्मा व राज डण्डौतिया निर्दलीय ।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र.16 ग्वालियर पूर्व
बालमुकुन्द नामदेव निर्दलीय, विनोद कदम निर्दलीय, श्रीमती केशकली जाटव निर्दलीय, श्रीमती मीनाक्षी जैन निर्दलीय, निरोत्तम आजाद समाज पार्टी ;कांशीरामद्ध, जावेद खान निर्दलीय, राजेश समाजवादी पार्टी, नरेश कुमार सिंह निर्दलीय, डॉण् महेन्द्र सिंह चौहान निर्दलीय, भुवनेश सिंह तोमर (लवली) निर्दलीय, महेन्द्र कुमार बघेल निर्दलीय व मुकेश निर्दलीय ।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र.19 डबरा (अजा)
सुश्री प्रीति जाटव निर्दलीय, जसवंत सिंह पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया ;डेमोक्रेटिकद्ध, मिथुन कोरी जिंदाबाद क्रांति पार्टी, राजेन्द्र सिंह निर्दलीय, राकेशसिंह परिहार समाजवादी पार्टी, अनिल अगरैया निर्दलीय, लालकृष्ण इंजीनियर निर्दलीय, धमेन्द्र चौधरी आजाद समाज पार्टी ;कांशीरामद्ध, हरचरनलाल राजौरिया निर्दलीय व आरडी मण्डेलिया बंचित बहुजन आघाडी ।

