महाराष्ट्र के पंढरपुर में मकान की दीवार गिरने से 6 लौगों की मौत
सोलापुर. महाराष्ट्र पुंढरपर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक दीवार ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई और जानकारी के मुताबिक हादसा पंढरपुर के कुंभारघाट में हुआ। चंद्रभागा नदी किनारे घाट पर बनी दीवार ढहने से ये हादसा हो गया है। आपको बता दें कि पिछली रात से यहां रुक रुककर बारिश हो रही है जिसके कारण दीवार ढह गई।
हैदराबाद में वर्षा का कहर
आपको बता दें कि बीती रात से तेलंगाना में भारी बारिश के चलते पड़ोसी राज्यों में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। भारी बारिश के बाद हैदराबाद के कई इलाकों में जलभराव होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते अब तक करीब 9 लोगों की मौत हो चुकी है। बोवनपल्ली इलाके में भारी बारिश से हुए जलभराव में कई गाड़ियां पानी के बहाव में बह गईं। एनडीआरएफ की कई टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

