चुनाव आयोग ने दतिया कलेक्टर को हटाया, दतिया कलेक्टर से ग्वालियर में वोट बढ़ाए जाने (नाम जुड़वाने) की तारीख के बारे में पूछा
दतिया. चुनाव आयोग ने दतिया कलेक्टर संजय कुमार का तबादला कर दिया है उनके स्थान पर अब विजय दत्ता जिले के नए कलेक्टर होंगे। जानकारी के अनुसार संजय कुमार चुनाव आयोग के सामने ठीक से प्रेजेंटेशन नहीं कर पाए थे इसके अलावा उनके खिलाफ कुछ शिकायतें हुई थी और कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की रैली में भीड़ अधिक होने पर उनके खिलाफ एफआईआर भी की गई थी, उसके लेकर भी कांग्रेस ने आपत्ति जताई कि सिर्फ कांग्रेस पर ही क्यों केस दर्ज हुआ।
जानकारी के अनुसार चुनाव उप आयुक्त सुदीप जैन ने कल दतिया कलेक्टर से ग्वालियर में वोट बढ़ाए जाने (नाम जुड़वाने) की तारीख के बारे में पूछा था, वह यह नहीं बताए पाए थे। बैठक में दतिया कलेक्टर बार-बार बोल रहे थे इसी बीच उनके सवाल कर लिया गया था।
यह तारीख फिर चुनाव आयोग के ही एक अधिकारी ने बताई थी कि यह तारीख 6 अक्टूबर थी इस दिन तक लोगों के आवेदन लिए जा सकते थे और यह 16 अक्टूबर को निराकरण होने है। उपायुक्त जैन इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भिंड में कलेक्टर रहे छोटे सिंह को भी हटा चुके है उस समय वीडियो कॉफ्रेसिंग में उन्होंने अटेर चुनाव के संबंध में सवाल पूछ लिया था वे बता नहीं सके थे जबकि अटेर में 2017 में वीवीपैट में भाजपा को वोट डलने का चर्चित प्रसंग हुआ था जैन इसी संबंध में पूछना चाह रहे थे।

