क्राईमब्रांच सायबर टीम ने आवेदिका के खाते से कटे 43 हजार रूपये वापिस कराये
ग्वालियर आवेदिका रजनी कुशवाह पत्नी राजेन्द्र कुशवाह ने अपने बैंक खातें से 43 हजार रूपये अवैध तरीके से निकालेे जाने के सम्बंध में शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदिका की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एएसपी क्राईम सतेन्द्र सिंह तोमर एवं डीएसपी क्राईम रत्नेश तोमर को क्राईम ब्रांच की सायबर टीम से उक्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करवाने हेतु निर्देशित किया।
प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता ने सायबर क्राईम टीम को उक्त शिकायती आवेदन पत्र पर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया। उक्त शिकायती आवेदन पत्र की जॉच में पाया गया कि रूपये एटीएम क्लोनिंग के माध्यम से निकाले गये हैं। एटीएम क्लौनिग की जानकारी मिलने पर सायबर क्राईम टीम ने तत्काल बैंक व बैंक की टेक्नीकल टीम से सम्पर्क कर फरियादी के खाते से निकले 43 हजार रूपये फरियादिया के खाते में वापस कराये। फरियादिया श्रीमती रजनी कुषवाह के द्वारा अपने पति के साथ थाना उपस्थित होकर ग्वालियर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

