चुनाव आयोग ने 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की
नई दिल्ली. निर्वाचन आयोग ने 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने कहा कि 9 नवंबर को इन सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि 1 राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक नामांकन पर्चा दाखिल कर सकेंग। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर है और 9 नवंबर को सुबह 9 से 4 बजे तक वोटिंग कराई जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
20 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी
निर्वाचन आयोग के अनुसार 11 नवंबर तक राज्यसभा चुनाव की सारी प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। जिन 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा उनमें 10 सीटें उत्तर प्रदेश से है जबकि एक सीट उत्तराखंड की है। चुनाव आयोग के अनुसार 11 राज्यसभा सीटों के लिए 20 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और नामांकन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर को को होगी। वहीं 28 अक्टूबर को नामांकन की जांच की जाएगी। दो नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते है। 9 नवंबर को वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी, उसी दिन 5 बजे वोटों की गिनती होगी और 11 नवंबर को सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

