LatestNewsराष्ट्रीय

ग्वालियर में चुनावी माहौल गरमाया, भाजपा कार्यकर्त्ता की कार जलाई

ग्वालियर. चंद्रवदनी नाके पर देर रात भाजपा कार्यकर्ता की कार में आग लगा दी गई। आगजनी करने वालों ने भाजपा के झंडे को भी जलाया गया। कार मालिक का आरोप है कि कांग्रेस समर्थकों ने चुनावी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है।
क्या है पूरा मामला
झांसी रोड थाना इलाके के गली नंबर एक में दीपक रजक रहते है उनके घर के बाहर खड़ी उनकी लाल रंग की ऑल्टो कार में रात को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। कार के साथ वहां लगे भाजपा के झंडे भी जलाए गए है। ऐसे में सुबह मोहल्ले में जगार हुई तो हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इत्तला कर दी। दीपक के दोस्त अमित शुक्ला ने बताया कि वह भाजपा कार्यकर्ता है। बीते रोज वह इलाके में अपने दोस्तों के साथ भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल का प्रचार उनके बेटे मयंक गोयाल के साथ क्षेत्र में कर रहे थे। रात को वे सभी देर से घर पहुंचे इसके बाद सुबह उनकी कार जली हुई मिली। कार मालिक को अंदेशा है कि आगजनी की हरकत कांग्रेस समर्थकों ने ही की है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पड़ताल करने के बाद पुलिस मामला दर्ज करेगी।
आईजी व एसपी चंद्रवनी नाके भी पहुंचे
उपचुनाव को लेकर आईजी और एसपी सुबह स्ट्रॉग रूम पहुंचे। यहां उन्होंने एमएलबी कॉलेज में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की इसके बाद कानून व्यवस्था परखने के लिये चंद्रवनी नाके भी पहुंचे। बता दें कि आईजी और एसपी दलबल के साथ उपचुनाव के सिलसिले में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने निकले। यहां उन्होंने एमएलबी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी ने संतुष्टी जाहिर की इसके बाद एमएलबी कॉलेज के पास सटे चंद्रवदनी नाके का भी निरीक्षण किया। यहां झांसीरोड थाना टीआई व स्टाफ से चर्चा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel