सलमा हायेक ने मां लक्ष्मी पर लिखी पोस्ट, जबरदस्त तारीफ हो रही है
नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति का लोहा पश्चिमी देशों की बड़ी-बड़ी हस्तियों द्वारा समय-समय माना गया है 7 समंदर पार से लोग शांति और सद्भावना की तलाश में हिन्दुस्तान का रूख करते रहे हैं, कई बार यहां की पूजा पद्धति और ऋषि परंपरा के प्रति विदेशियों ने अपनी आस्था जताई है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है वह है मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रैस सलमा हायेक।
पोस्ट को लाखों लोगों ने पसंद किया
मशहूर एक्ट्रेस सलमा हायेक ने मां लक्ष्मी और योग को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट की है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। सलमा की पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। लाखों लोग इसे अब तक पसंद कर चुके हैं। इस पोस्ट के कारण से सलमा को हिन्दुस्तान से बम्पर प्रशंसक मिल रहे हैं।
क्या है पोस्ट में
दरअसल, सलमा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, इस पोस्ट में सलमा ने लिखा है कि मां लक्ष्मी जी आंतरिक सुंदरता की प्रेरणा देती है। जब मैं अपनी आंतरिक सुंदरता से जुड़ना चाहती हूं तो मैं मां लक्ष्मी का ध्यान करती हूं और योग करती हूं। मां लक्ष्मी हिन्दू धर्म में धन, सौभाग्य, प्रेम, सुन्दरता, माया, आनंद और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है उनकी छवि आनंद देती है। आनंद आपकी आंतरिक सुन्दरता का सबसे प्रमुख कारण है। सलमा ने इस पोस्ट के साथ मां लक्ष्मी की एक फोटो भी पोस्ट की है।

