मप्र उपचुनाव में भाजपा ने 28 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की, सिंधिया की चली टिकट बंटवारे में
भोपाल. भाजपा ने मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए 28 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। देर रात जारी इस सूची में कांग्रेस से भाजपा में आए सभी 25 उम्मीदवारों को टिकट मिला है इससे पहले कांग्रेस भी 27 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। बसपा भी 18 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
भाजपा को उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में हफ्ते भर भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन करना पड़ा। शनिवार को दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज की टीम ने तीन दिन तक भाजपा कार्यालय में बैठकर दावेदारों से चर्चा की। संघ और पार्टी स्तर पर किए गए सर्वे के आधार पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर बात हुई इसके बाद नाम फाइनल कर दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक में रखे गए। शिवराज भी इस बैठक में शामिल हुए। रविवार को सीएम लौट आए लेकिन इसके बाद भी सूची जारी होने में दो दिन लग गए।
सिंधिया की चली टिकट बंटवारे में
प्रत्याशियों के नाम तय करने में ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका अहम रही इसके लिए पहले पार्टी ने अपने स्तर और संघ की सर्वे रिपोर्ट का भी सहारा लिया। सर्वे में जो नाम आए उन्हें टिकट दिया गया।
सीट प्रत्याशी
दिमनी गिर्राज दंडोतिया
भांडेर रक्षा संतराम सिरौनिया
अंबाह कमलेश जाटव
गोहद रणवीर जाटव
अशोकनगर जजपाल सिंह जज्जी
आगर मालवा मनोज ऊंटवाल
सांवेर तुलसीराम सिलावट
नेपानगर सुमित्रा कास्डेकर
हाटपिपल्या मनोज चौधरी
अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह
सांची प्रभुराम चौधरी
बमोरी महेन्द्र सिंह सिसोदिया
करैरा जसमंत जाटव
डबरा इमरती देवी
ग्वालियर प्रद्युम्न सिंह तोमर
जौरा सूबेदार सिंह सिकरवार
सुमावली ऐंदल सिंह कंषाना
ग्वालियर पूर्व मुन्नालाल गोयल
पोहरी सुरेश धाकड़
मुंगावली बृजेंद्र सिंह यादव
सुरखी गोविंद सिंह राजपूत
मांधाता नारायण पटेल
बदनावर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
सुवासरा हरदीप सिंह डंग
मुरैना रघुराज सिंह कंषाना
मेहगांव ओपीएस भदौरिया
मलहरा प्रद्युम्न सिंह लोधी
ब्यावरा नारायण सिंह पवार