पूर्व सीबीआई डायरेक्टर अश्वनी कुमार ने की खुदकुशी
शिमला. सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर अश्वनी कुमार ने आत्महत्या कर ली, उन्होंने शिमला के ब्रॉकहॉर्स स्थित घर में फांसी लगाकर जान दे दी। अश्विनी कुमार सीबीआई चीफ रहने से पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी रह चुके थे, यही नहीं बाद में उन्होंने नगालैंड के राज्यपाल पद का दायित्व भी संभाला। वो कुछ समय तक मणिपुर के भी राज्यपाल रहे थे।
आत्महत्या की या कुछ और इसकी पुष्टि नहीं हो पाई
पुलिस के अनुसार अश्विनी ने आत्महत्या की है या कुछ और वजह है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार हिमाचल के सिरमौर निवासी अश्विनी कुमार 1973 बैच के आईपीएस ऑफिसर थे। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी, सीबीआई के डायरेक्टर समेत कई महत्वपूर्ण पदों की उन्होंने जिम्मेदारी संभाली और अपनी काबिलियत को साबित किया था।

