स्कूल और कॉलेज खुलने जा रहे हैं
नई दिल्ली. राज्यों में स्कूल और कोचिंग संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से जल्द ही फिर से खोला जा सकता है। क्योंकि अनलॉक-5 के दिशा निर्देशों में गृह मंत्रालय ने यह भी कहा है कि राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास यह निर्णय लेने की शक्तियां हैं कि वह 15 अक्टूबर के बाद से स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को श्रेणीबद्ध तरीके से फिर से खोल सकते हैं।
अब अनलॉक -5.0
शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार को अनलॉक 5.0 के दौरान स्कूलों को फिर से खोलने के लिये दिशा निर्देश जारी किये हैं। इनके अनुसार 15 अक्टूबर के बाद कंटेनमेंट जोन के बाहर स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी खुल सकते हैं। हालांकि शैक्षिक संस्थानों को फिर से खोलने का निर्णय लेने का अधिकार राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों का होगा। स्कूल में स्टूडेंट्स आ सकते हैं लेकिन इसके लिये उनके माता पिता या अभिभावकों की लिखित सहमति की आवश्यकता होगी। यदि छात्र स्कूल नहीं आने का निर्णय लेते हैं तो ऑनलॉइन शिक्षण को प्रोत्साहित किया जायेगा।

