विधानसभा उप निर्वाचन.2020 -तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिये रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
ग्वालियर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा.निर्देशों के तहत ग्वालियर जिले में विधानसभा उप चुनाव सम्पन्न कराने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्रविक्रम सिंह ने विधानसभा क्षेत्रवार रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रस्तावित कर दिए हैं।
इन्हें सौंपे दायित्व
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 15.ग्वालियर
अनुविभागीय अधिकारी ;राजस्वद्ध शहर प्रदीप तोमर रिटर्निंग अधिकारी का दायित्व निभायेंगे। यहाँ के सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी तहसीलदार श्रीमती ममता शाक्य, अपर तहसीलदार रामनिवास सिंह सिकरवार व नायब तहसीलदार धीरेन्द्र गुप्ता को दी गई है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 16.ग्वालियर पूर्व
अनुविभागीय अधिकारी मुरार एचबी शर्मा यहाँ के रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। तहसीलदार मुरार नरेशचंद गुप्ता, तहसीलदार कुलदीप दुबे व नायब तहसीलदार महेश सिंह कुशवाह यहाँ के सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाए गए हैं।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 19.डबरा (अजा)
डबरा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रदीप शर्मा रिटर्निंग अधिकारी बनाए गए हैं। तहसीलदार डबरा नवनीत शर्मा, नायब तहसीलदार ओपी आर्य व नायब तहसीलदार आनंद गोस्वामी सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी निभायेंगे।

