नहीं मिला तेंदुए का सुराग, वनक्षेत्र में गश्त जारी
ग्वालियर. कैंसर पहाडि़या स्थित न्यू विजय नगर में काला तेंदुआ दिखने के बाद से वनक्षेत्र में गश्त की जा रही है, मगर अभी तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा है। ग्वालियर वन मंडल के एसडीओ राजीव कौशल ने बताया कि फुट मार्क की रिपोर्ट पूर्व में ही आ चुकी थी जिसमें तेंदुआ होने की पुष्टि हो चुकी है। राजीव कौशल ने आगे बताया कि तेंदुआ संभवतः रिहायशी इलाके से काफी दूर घने जंगल में निकल गया है क्योंकि एक रात में ही वे करीब 60 से 70 किलोमीटर दूर तक भ्रमण करते हुए पहुंच जाते है।
7 से 8 तेंदुए तो केवल ग्वालियर वन क्षेत्र में- एसडीओ
एसडीओ ने अंचल में तेंदुओं की अच्छी संख्या होने की संभावना जाहिर की है, 7 से 8 तेंदुए तो केवल ग्वालियर वन क्षेत्र में ही होने की बात उन्होंने कही साथ ही शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना में भी तेंदुए है। चूंकि तेंदुआ शिकारी जंगली जानवर है जो खासा छुपकर ही रहता है। तेंदुए रात में ही सक्रिय होते है ऐसे में वे लोगों को दिखाई नहीं दे पाते।

