पंपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने फायरिंग की, 2 जवान शहीद
जम्मू कश्मरी. जम्मू कश्मीर के पंपोर में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हो गए। इनमें से 2 जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शहीद हो गए और बाकी 3 जवानों का इलाज चल रहा है। हमला दोपहर करीब 12.50 बजे पंपोर बायपास पर हुआ। सीआरपीएफ की 110बीएन बटालियन और जम्मू कश्मीर पुलिस जवानों की जॉइंट पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इलाके की नाकाबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही है।
पछले कुछ महीनों से पुलिस पार्टी व सेना पर आतंकी हमले तेज हुए
पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के संबूरा इलाके में 27 सितंबर को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ था। सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए थे, आतंकियों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। वहीं पिछले कुछ महीनों से पुलिस पार्टी और सेना के काफिले पर आतंकी हमले तेज हो गए है।

