समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका
ग्वालियर. हमारे समाज को आगे बढ़ाने में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। इन्हीं सशक्त महिलाओं को अपनी युवा पीढ़ी से अवगत कराने के उद्देश्य से महिला समूह ^^असमी** द्वारा एक ऑनलाइन आयोजन किया गया जिसमें समूह की महिलाओं ने जानी मानी और अपने क्षेत्र में पारंगत महिलाओं के जैसे खुद को री- क्रिएट किया और उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ मशहूर महिला आदर्शों की जानकारी प्रदान करना भी था। समूह की संचालिका रानू नाहर द्वारा सभी महिलाओं को उनका रोल दिया गया जिन्हें ग्रुप की सभी सदस्यों ने बखूबी निभाया।
आयोजन में भाग लेने वाली महिलाएं एवं उनके द्वारा री-क्रिएट किये गए महिला आदर्शों के नाम हैं
रश्मि जैन- शकुंतला देवी
नीरू दीक्षित – लता मंगेशकर,
सुजाता संग्राम सिंह -किरण बेदी,
दुर्गेश शर्मा -गायत्री देवी,
दीप्ति शर्मा – अमृता शेरगिल,
विशाखा तलेगांवकर- आनंदी,
संदीपा मल्होत्रा-सुषमा स्वराज,
जान्हवी रोहिरा – सुचित्रा सेन,
रानू नाहर – स्मिता पाटिल,
सोनिया – नीरजा भनोट,
रंजना गोयल – सुष्मिता सेन, गोपाल जोशी ,
अमरदीप – चंद्रमुखी बासु, दीपिका मित्तल- सुचेता कृपलानी,
प्रीति परिहार- सुधा चंद्रन, पर्णिका राजे- विजयाराजे सिंधिया,
मेघा- मलाला ,
निधि सूरी- कल्पना चावला, मंजुला – सरोजनी नायडू,
निशा – सोनल मानसिंह ,
रुचि – बेगम अख्तर,
नीतू – एम एस सुब्बुलक्ष्मी, रश्मि – सावित्रीबाई फुले,

