रंगे हाथों पकड़ा कांग्रेस प्रत्याशी ने फर्जी वोटर हो रहे थे शामिल
इन्दौर. मप्र में सभी उपचुनाव वाले जिलों में आचार संहिता लगा दी गयी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रचार में जुटे हुए है। उपचुनाव में हॉट सीट इन्दौर जिले की सांवेर विधानसभा मानी जा रही है। जहां प्रेमचंद गुड्डू ने रविवार को इंडेक्स मेडीकल कॉलेजे पहुंचकर लगभग 2 हजार से अधिक फर्जी मतदाता जोड़ने का काम करने वालों का रंगे हाथों पकड़ा है। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ गुड्डू ने काफी देर तक हंगामा किया है। वहीं, अधिकारियों को भी खरी खोटी सुनाई। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता ने प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा के नेताओं पर नकली मतदाताओं के नाम सूची में हेराफेरी का आरोप लगाया। मामले की शिकायत चुनाव आयोग में करने की बात भी कहीे हैं।
बीएलओ और पटवारी पर लगाया आरोप
प्रेमचंद गुड्डू ने पटवारी और बीएलओ पर आरोप लगाया है कि चुनाव में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिये लगभग 850 फर्जी वोटर को जोड़ने का काम कर रहे थे। जिन्हें रंगे हाथों मैंने पकड़ा है। इस पूरे मामले की शिकायत खुड़ैल थाने में भी की गयी है।

