भाजपा शासनकाल में महिलाओं असुरक्षित महसूस कर रही हैं रुचि ठाकुर
ग्वालियर। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मांढवी चौहान के निर्देशानुसार उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुई गुडिया के साथ हिंसक घटना एवं पुलिस द्वारा राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ अमानवीय व्यवहार किये जाने पर ग्वालियर जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश महासचिव रुचि ठाकुर गुप्ता के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालाकर योगी आदित्यनाथ एवं शिवराज सरकार का पुतलादहन किया। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एसडीएम को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान प्रदेश महासचिव ने कहा कि देश और प्रदेश में जिस प्रकार से महिलाओं को लेकर हिंसात्मक माहौल बना हुआ हैए इससे हम सभी महिलाएं चिंतित हैं। मध्यप्रदेश में जबलपुरए खरगोनए गाडरवारा जैसी घटनाएं लगातार घटित हो रहीं हैं। ग्वालियर की महिलाएं प्रदेश में हो रहीं इन घटनाओं से स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। ग्वालियर महिला कांग्रेस की प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से यह मांग है कि ग्वालियर की प्रत्येक महिला की सुरक्षा के लिए सजग रहे ताकि सभी महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से इब्राहिम पठान (कार्यवाहक जिलाअध्यक्ष) ललिता कुशवाह, लक्ष्मी झा, अरुणा गुप्ता आदि शामिल रहें।

