बालाजी ज्वेलर्स के मुनीम से हुई लूट का पर्दाफाश
ग्वालियर 10 सितम्बर को कनक गार्डन के पास फरियादी सुभेन्द्र सोनी को गोली मारकर सोने-चांदी के आभूषण लूटने वाले दो संदेही लुटेरे अपने घर लक्ष्मीपुरम थाना बहोड़ापुर पर मौजूद है तथा वह काले रंग की स्प्लेण्डर से भरतपुर भागने की फिराक में हैं।
मुखबिर की सूचना पर से एसपी ने तत्काल एएसपी अपराध सत्येन्द्र सिंह तोमर एवं एएसपी सुमन गुर्जर को क्राईमब्रांच व थाना गोले का मन्दिर की संयुक्त टीम बनाकर संदिग्ध लुटेरों की धरपकड़ हेत ुनिर्देशित किया।
ज्ञात हो कि 10 सितम्बर को शाम के समय थाना गोले का मन्दिर क्षेत्र में स्थित बालाजी ज्वेलर्स पर काम करने वाले सुभेन्द्रसोनी दुकान बंद कर सोने-चांदी के आभूषणों का थैला लेकर घर जाने के लिये निकाला था तभी 3 अज्ञात लुटेरों द्वारा उसके ऊपर कट्टे से फायर कर घायल कर दिया और सोने-चांदी के आभूषणों का थैला लेकर मोटर सायकिल से भाग गये थे। जिस पर से थाना गोले का मन्दिर में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया था।
लुटेरों की घेराबंदी और गिरफ्तारी की योजना बनाई गई एवं थाना प्रभारी अपराध दामोदर गुप्ता के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना गोले का मन्दिर की टीमे बनाई गई।मुखबिर द्वारा बताये अनुसार सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल पुरानीछावनी के पास स्थित करन होटल पर चैकिंग लाई गई। थोड़ी देर बाद मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिए एवं बिना नम्बर की काली स्प्लेण्डर मोटर सायकिल पर दो लड़के आते दिखे जो पुलिस की चैकिंग देखकर भागने लगे। जिन्हे पुलिस बल द्वारा घेरबंदी कर धर दबोचा।पुलिस द्वारा पूछताछ में उन्होने अपने नाम मनीष शर्मापुत्र रामदत्त शर्मा निवासी गीलापुरा थाना अम्बाह जिला मुरैना हाल लक्ष्मीपुरम ट्रांसपोर्टनगर ग्वालियर, संजय जाटव उर्फ संजूबाबा पुत्र विजयराम जाटव निवासी रामनगर वार्डक्रमांक 09 थाना पोरसा जिला मुरैना बताया। तलाशी लेने पर दोनों की कमर से एक-एक 315 बोर काला डेड कट्टा मिला।
दोनों आरोपियों से थाना गोले का मन्दिर क्षेत्रान्तर्गत बालाजी ज्वेलर्स कनक गार्डन के बगल में हुई लूट के संबंध में पूछताछ की गइ तो दोनों आरोपियों ने उक्त लूटको अपने साथी भूराजाटव निवासी धनसुला के साथ करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रैकी राजेशगुर्जर निवासी रान्सू थाना रिठौरा कला एवं भूराजाटव निवासी धनसुलाने घटना से दो-तीन दिन पूर्व से की थी। लूटे गये माल के संबंध मे ंपूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बताया कि लूट का कुछ सामान जो उनके हिस्से में आया था वह मनीष शर्मा के लक्ष्मीपुरम स्थित घर में रखा है एवं शेष माल आरोपी मनीष शर्मा की मां इन्द्रा शर्मा को देना बताया। लूट का भूरा जाटव के हिस्से का माल एवं लूट में प्रयुक्त सफेद अपाचे मोटरसायकिल भूरा के पास होना बताया। आरोपीगण की निशादेही पर पृथक-पृथक माल बरामद किया गया।उक्त घटना में संलिप्त आरोपी भूराजाटव जिला मुरैना के थाना सबलगढ़ में तथा आरोपी राजेशगुर्जर निवासी रान्सू थाना रिठौराकला को थाना इन्दरगढ़ जिला दतिया में लूट के अन्य मामलों में गिरफ्तार किये जाचुकेहैं।
जप्त हथियार व लूट का समान
315 बोर के दो कट्टे मय जिंदा 2 कारतूस।
स्प्लेण्डर मोटर सायकिल कालेरंग की बिना नम्बर।
लूटा गया मशरूका सोने चांदी के जेवरात कीमती 50हजार रूपये।

