मुख्यमंत्री शिवराज दिल्ली पहुंचे, संभावित प्रत्याशियों की स्थिति खराब उन पर मंथन
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में है, वे दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे है जिसमें बिहार विधानसभा के टिकट बंटवारे को लेकर चर्चा की जाएगी इसके बाद पार्टी प्रत्याशियों के टिकट का ऐलान करेगी, इसके साथ ही सीएम शिवराज की मप्र की 28 विधानसभा सीट पर उपचुनाव के प्रत्याशियों के नामों पर भी अलग से विचार किया जाएगा।
सर्वे रिपोर्ट में कुछ दावेदारों की जीत पर संशय
प्रदेश में 28 में से 25 विधानसभा सीट पर अभी पार्टी ने कांग्रेस से आए पूर्व विधायकों को ही टिकट देने का ऐलान कर रखा है लेकिन पिछले दिनों आई सर्वे रिपोर्ट में कुछ दावेदारों की जीत पर संशय के मद्देनजर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सहमति से प्रत्याशी बदलने पर विचार हो सकता है। इसी के मद्देनजर दिल्ली में बिहार चुनाव के लिए टिकट वितरण पर चर्चा के बीच सीएम शिवराज, सिंधिया और अन्य केन्द्रीय नेताओं से मिलकर इस पर बात कर सकते है।
अब नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने में भी ज्यादा समय नहीं है इसलिए पार्टी टिकट पाने वालों का जल्द ही औपचारिक ऐलान भी करेगी।

