कोरोना वैक्सीन-जुलाई 2021 में 25 करोड़ भारतीयों को वैक्सीन उपलब्ध करायेगी केन्द्र सरकार
नई दिल्ली. देश में कोरोना संकट के बीच वैक्सीन को लेकर अब तक की सबसे बड़ी खबर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह ने बताया है कि सरकार जुलाई 2021 तक देश में 25 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुहैया कराएगी। उन्होंने यह बात आज संडे संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य, जुलाई 2021 तक 25 करोड़ लोगों को वैक्सीन मुहैया कराने का लक्ष्य है। उन्होंने साथ ही कहा है कि सरकार को कोरोना वैक्सीन के 400 से 500 करोड़ प्राप्त होगा और इसमें से अगले साल जुलाई तक 25 करोड़ लोगों के टीका के इस्तेमाल का लक्ष्य रखा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने संडे संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा की हमारी सरकार यह सुनिक्ष्च्ति करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है कि वे कोरोना वैैक्सीन के तैयार होने के बाद उसके और समान वितरण करे। स्वास्थ्य मंत्री ने आगंे कहा कि हमारी ये प्राथमिकता है कि देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए वैक्सीन के लिए कैसे सुनिक्षिच्त की जाए उन्होनें कहा कि कोरोना वैक्सीन के सभी पहलुओं में एक उच्च-स्तरीय विशेषज्ञ निकाय है।
दुनियाभर में कोराना वायरस महामारी का कहर जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसके साथ कोरोना की वैक्सीन तलाशने में भी तेजी लाई गयी है। भारत में भी कोरोना की वैक्सीन पर काम चल रहा है। देश में फिलहाल 3 कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है। इसमें भारत बायोटेक, आईसीएमआर की कोवैक्सिन जायडस कैडिला की जाइको-डी और आक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन है। भारत में बड़े पेमाने पर अलग -अलग कोरोना वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं।

