आरटीओ ग्वालियर ने 10 प्रदूषण जांच केन्द्र किये निलंबित
ग्वालियर. आरटीओ ग्वालियर ने आज 12 प्रदूषण जांच केन्द्र में मारे गये छापे के दौरान निरीक्षण में प्रदूषण केे जांच करने पर्याप्त उपकरण, अनियमिततायें और प्राधिकार पत्र न पाये जाने के अभाव में निलंबित कर दिये गये है और 2019 से नवीनीकरण भी नहीं कराया गया है। निलंबन के साथ 7 दिवस की चेतावनी दी गयी है। कहा गया है कि प्रदूषण जांच केन्द्र में पाई अनियमितता और कमियों की पूर्ति कर रिपोर्ट में आरटीओ कार्यालय में प्रस्तुत करें।
उल्लेखनीय है मोटरयान अधिनियम 1988 एवं अंतर्गत बनाये जाने के नियमों में उल्लेखित प्रावधानों का प्रदूषण जांच केन्द्र द्वारा पालन नहीं किये जाने पर आरटीओ द्वारा प्रदूषण जांच केन्द्र निलंबित किये गये हैं।
निलंबित प्रदूषण जांच केन्द्र
प्रदूषण जांच केन्द्र कु. सोनम गुप्ता,वसुंधरा अपार्टमेंट, हरिशंकरपुरम,
प्रदूषण जांच केन्द्र- केशव शर्मा, भगतेश्वर महादेव मंदिर, घासमंडी, ग्वालियर।
प्रदूषण जांच केन्द्र- दशरथ सिंह यादव, एबी रोड़, निरावली, ग्वालियर।
प्रदूषण जांच केन्द्र- श्रीमति एकता भटनागर, रूद्रपुरा, पुरानी छावनी, ग्वालियर।
प्रदूषण जांच केन्द्र- मैसर्स एक्सप्रेस हाइवे, पेट्रोलपंप शिवलिंग सेंटर, ट्रांसपोर्टनगर, ग्वालियर।
प्रदूषण जांच केन्द्र- नीरज मिततल, ग्रेसिम के सामने, बारादरी चौराहा, मुरार, ग्वालियर।
प्रदूषण जांच केन्द्र- राहुल श्रीवास्तव, ट्रांसपोर्टनगर, पार्किंग नं.2 ग्वालियर।
प्रदूषण जांच केन्द्र- मेसर्स वीरकृति फिलिंग स्टेशन सेंटर, न्यू कलेक्ट्रेट के सामने, सिटीसेंटरं।
प्रदूषण जांच केन्द्र- टीकेत प्रदूषण नियंत्रण जांच केन्द्र, तानसेन रोड, ग्वालियर
प्रदूषण जांच केन्द्र- श्रीराम गुप्ता, वसंुधरा अपार्टमेंट, हरिशंकरपुरम, ग्वालियर आदि प्रदूषण जांच केन्द्रों में निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर आरटीओ द्वारा लायसेंस निलंबित किये गये है।

