दुनिया की सबसे लम्बी सुरंग का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सभी मौसम में खुली रहने वाली अटल सुरंग का शनिवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में उद्घाटन करेंगे। इस सुरंग के कारण मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किमी कम हो जायेगी। पीएम ऑफिस (पीएमओ) ने गुरूवार का जानकारी दी कि उद्घाटन समारोह के बाद पीएम मोदी लाहौल स्पीति के सीसू और सोलांग घाटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। पीएमओ ने बताया कि अटल सुरंग दुनिया में सबसे लम्बी राजमार्ग सुरंग है और 9.02 लम्बी मनाली को वर्षभर लाहौल स्पीति घाटी से जोड़े रखेगी। उन्होंने ने बताया कि पहले घाटी 6 माह तक भारी बर्फबारी की वजह शेष हिस्से से कटी रहती थी।
सुरंग को हिमालय के पीर पंजाल की पर्वत श्रृंखलाओं के बीच अत्याधुनिक विशिष्टताओं के साथ समु्रद तल से लगभग 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। अटल सुरंग का दक्षिणी पोर्टल मनाली से 25 किमी की दूरी पर 3060 मीटर की ऊंचाई पर बना है जबकि उत्तरी पोर्टल 3071 मीटर की ऊंचाई पर लाहौल घाटी में तेलिंग, सीसू गांव के नजदीक स्थित हैं।
घोड़े के नाल की तरह है सुरंग
पीएमओ ने बताया कि घोड़े की नाल के आकार वाली 2 लेन वाली सुरंग में 8 मीटर चौड़ी सड़क है और इसकी ऊंचाई 5.525 मीटर है। अटल सुरंग की डिजाइन प्रतिदिन 3 हजार कार और 1500 ट्रक के लिये तैयार की गयी है जिसमें वाहनों की अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटे के हिसाब से होगी।
अटल बिहार बाजपेई की सरकार ने रोहतांग दर्रे के नीचे सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस सुरंग का निर्माण कराने का निर्णय किया था और सुरंग के दक्षिणी पोर्टल पर संपर्क मार्ग की आधारशिला 26 मई 2002 को रखी गयी थी। पीएम मोदी सरकार ने दिसम्बर 2019 में पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में सुरंग का नाम अटल सुरंग रखने का निर्णय किया था।

