Uncategorized

केन्द्रीय पुस्तकालय में हुआ “पीएम गुप्ता स्मृति सम्मान समारोह” में टॉपर्स हुए सम्मनित

ग्वालियर – महाराज बाड़ा स्थित शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय के सभागार में गुरुवार को पीएम. गुप्ता स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्वालियर जिले के विज्ञान संकाय में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सार्टिफिकेट परीक्षा 2025 के टॉपर्स को इस समारोह में नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र, मणिमाला व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह समारोह प्रभारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण हरिओम चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार के विशेष आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएम गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट पवित्रा गुप्ता ने की। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव देवेन्द्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर व स्व. पीएम गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इनका हुआ सम्मान
1. रितिक गुप्ता पिता अजय गुप्ता, (481/500, प्रथम) को रू. 5100-/की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र, मणिमाला
2. कुमारी गौरी पाल पिता श्री रवि पाल, (480/500,  द्वितीय) को रू. 4100-/ की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र,
3. राज कौतु पिता श्री यज्ञदत्त कौतु, (477/500, तृतीय) को रू. 3100-/ की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र,
4. अक्षत श्रीवास्तव पिता श्री अमित श्रीवास्तव, (400/500, प्रथम) को रू. 2100-/की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र, मणिमाला
कार्यक्रम में विशेष रूप से आदर्श गुरू की धर्मपत्नी श्रीमती पवित्रा गुप्ता एवं विद्यालयों के प्राचार्य, व्याख्याता एवं अधिक संख्या में छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय प्रबंधक शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय विवेक कुमार सोनी ने किया। आयोजन संयोजक डॉ. जीडी अग्रवाल इन्दौर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्रंथपाल पूजा साहू, अनीता औड़िया, गीता अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनिल प्रताप सिंह, आकाश पाल, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, कमल चामड़िया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş