होली पर बस और टैक्सी का बढ़ा किराया
भोपाल. यदि आप होली पर यात्री करने की सोच रहे है तो आपके विकल्प सीमित है। होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड इस कदर बढी है कि ट्रेनों ने रिजर्व टिकट देने तक से मना कर दिया है। नई दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश की ओ जाने वाल प्रमुख ट्रेनों में टिकट उपलब्ध नहीं है। अभी तक रेलवे की ओर से सिर्फ रीवा के लिए ही होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है जिससे यात्री जल्द से जल्द रिजर्वेशन कराने में जुट गए है। दभोपाल और आसपास के शहरों से अंतरराज्यीय बसों के विकल्प सीमित है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ गई है। टैक्सियां भी नहीं मिल रही है। बताया जा रहा है कि टैक्सी संचालकों ने भी किराया बढाकर मांगना शुरू कर दिया है। इस पूरे हालात की पडताल करती रिपोर्ट।
पटना, गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर कोच रिग्रेट
त्योहारी सीजन और गर्मियों की छुट्टियों के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। भोपाल से मुंबई, पटना, कानपुर, दिल्ली और गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग चल रही है। स्थिति यह है कि ज्यादातर ट्रेनों के स्लीपर कोच में रिग्रेट की स्थिति बन चुकी है। वहीं थर्ड एसी कोच में भी कुछ ट्रेनों में वेटिंग है, जबकि कई ट्रेनों में रिग्रेट की स्थिति बनी हुई हैं। ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में कठिनाई हो रही है और उन्हें तत्काल टिकट या अन्य विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

