7th Pay Commission- 4% बढ़ेगा DA, 3 तोहफे केन्द्रीय कर्मचारियों को होंगे, अगले माह अकाउंट में आयेगी मोटी रकम
नई दिल्ली. 7th Pay Commission केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये सितम्बर का माह एक साथ 3 खुशखबरी लेकर आने वाला है। केन्द्रीय कर्मचारियों को अगस्त-सितम्बर में 3 तोहफे मिलने वाले है। इनकी घोषणा होने पर कर्मचारियों के अकाउंट में मोटी रकम आयेगी। पहली खुशखबरी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर है। सरकार की ओर से सितम्बर के पहले हफ्ते में महंगाई भत्ते में 4% वृद्धि का ऐलान किये जाने की उम्मीद है। दूसरा DA एरियर पर सरकार से चल रही बातचीत पर फैसला आ सकता है। तीसरा तोहफा प्रोविडेंट फण्ड (PF) से जुड़ा है। जिसके तहत पीएफ खाते में ब्याज के पैसे सितम्बर के अंत तक आ सकते हैं।
डीए के एरियर पर फैसला
18 माह के पेंडिंग एरियर का मामला पीएम नरेन्द्र मोदी तक पहुंच गया है। इस पर भी जल्द फैसला आने की उम्मीद है। केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार से उम्मीद है कि जल्दी ही 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता उन्हें मिल जायेगा। आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के कारण मई 2020 में DA बढ़ोत्तरी को 30 जून 2021 तक के लिये रोक दिया था।
फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता
जून का AICPI इंडेक्स 129.2 प्वाइंट पर आने के बार 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। कर्मचारियों के DA में 4 प्रतिशत का इजाफा होने पर यह बढ़कर 38 प्रतिशत हो जायेगा। फरवरी के बाद AICPI इंडेक्स में उछाल आया है। जून में आंकड़े के अनुसार यह बढ़कर 129 के पार चला गया है। महंगाई भत्ते पर सरकार सितम्बर के पहले हफ्ते में घोषणा कर सकती है। जो कि 1 जुलाई से प्रभावी होगा। कर्मचारियों की सितम्बर की सैलरी के साथ DA का एरियर भी आयेगा।

