सीएम के रोड शो में हुई फूलों की बरसा, सड़कों पर यातायात जाम

ग्वालियर. लोकसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भारतसिंह कुशवाह के समर्थन में सीएम डॉ. मोहन यादव रोड़ शो कर रहे हैं। चुनावी रथ में सवार होकर सीएम अभी 8.15 बजे इंदरगंज चौराहा से अब ऊंट पुल होता पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गश्त का ताजिया होते हुए राममंदिर पहुंचे और रोड शो संपन्न हुआ है।
च्ुनावी रथ में उनके साथ मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी भारतसिंह कुशवाह, सपूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मायासिंह मौजूद हैं। सड़कों पर सीएम के रोड को जन समर्थन मिल रहा है। रोड शो के शुरू होते ही सड़कों पर जाम के हालात हो गये हैं। हजारों की सख्या में लोग पहुंचे हैं। रोड शो के रूट पर इंदरगंज से लेकर राम मंदिर चौरहा तक यातायात जाम रहा है।
ऐसा रहेगा डायवर्सन
- अचलेश्वर से हनुमान चौराहा जाने वाले वाहन मांढ़रे की माता, केआरजी, रॉक्सीपुल, माधौगंज चौराहा, स्काउट गेट, पिछाड़ी ड्योढ़ी, गांधी गोलंबर से हनुमान चौराहा से लक्ष्मीगंज से जा सकेंगे।
- इंदरगंज होकर पाटनकर बाजार की तरफ से बाड़े जाने वाले वाहन रोड शो के दौरान पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।{रॉक्सी पुल जाने वाले वाहन नदीगेट से छप्परवाला पुल, ऊंट पुल के नीचे से हुजरात-रॉक्सी पुल जा सकेंगे।
- हनुमान चौराहा से गश्त का ताजिया जाने वाले वाहन हनुमान चौराहा से कटीघाटी, बहोड़ापुर होते हुए शिंदे की छावनी जाएंगे।
-गुढ़ा गुड़ी का नाका से इंदरगंज होते हुए फूलबाग जाने वाले वाहन कस्तूरबा चौराहे से मांढरे की माता, अचलेश्वर, चेतकपुरी, बसंत विहार होकर फूलबाग जा सकेंगे।
-भिंड, मुरैना और डबरा की और से आने वाले वाहन लक्ष्मणगढ़ पुल से बेहटा चौकी से बड़ागांव होकर जा सकेंगे।
-भिंड जाने वाले वाहन गोले का मंदिर से आर्मी एरिया बड़ागांव होकर जा सकेंगे।
-मुरैना से आने वाले वाहन हजीरा से तानसेन रोड होकर आ सकेंगे।
-भारी वाहन हजीरा, मल्लगढ़ा होकर जाएंगे।

