पिकनिक मनाने गये 7 युवक-युवती तेज बहाव में फंसे, ढाई घंटे तक पत्थरों पर बैठे रहे, SDRF ने किया रेस्क्यू

सागर. पिकनिक मनाने गये 7 युवक-युवती नदी के तेज बहाव के बीच फंस गये। वह देर शाम को अंधेरे में लगभग 2.30 घंटे पत्थरों पर बैठे रहे। एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से उनका रेस्क्यू किया है। मेडीकल चेकअप के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
यह मामला सानौधा थाना इलाके में आबचंद गुफा के पास गधेरी नदी का है। बहेरिया निवासी 9 युवक-युवती शनिवार को प्राकृतिक परिक्षेत्र आबचंद की गुफा के पास पिकनिक मनाने गये थे। वह शाम को वह नदी के बीच पत्थरों पर बैठ गये। इनमें 6 युवती जबकि 3 युवक थे। कुछ आपस में भाई-बहन है। लगभग 7 बजे वर्षा की वजह से अचानक जलस्तर बढ़ गया। नदी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान 2 युवक-युवती पानी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुुच गये, लेकिन 7 लोग वहीं फंस गये।
देखिए, 6 तस्वीरें…






पहली कोशिश नाकाम हो गई
नदी से बाहर आए युवक ने डायल 112 पर फोन लगाया। सानौधा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों को बुलाया गया। स्टूडेंट्स को निकालने की कोशिश शुरू की, जो तेज बहाव की वजह से फेल हो गई।
SDRF ने तेज बहाव के बीच संभाला मोर्चा
रेस्क्यू स्थल पर पहुंचने के बाद स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी। नदी का बहाव तेज था तथा पानी से चारों ओर घिरे लोगों तक पहुंचना जोखिमपूर्ण था। होमगार्ड एवं SDRF टीम ने विशेष रेस्क्यू कौशल एवं साहस का परिचय देते हुए कार्रवाई प्रारंभ की।
एसडीआरएफ जवानों ने अत्यंत सावधानी के साथ तेज बहाव के बीच पहुंचकर नदी में फंसे सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड एवं स्थानीय ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की गई। पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा भी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान विभिन्न टीमों के बीच आवश्यक सूचनाओं एवं संसाधनों का समन्वय सुनिश्चित किया गया, जिससे रेस्क्यू अभियान को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सका।सागर पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड एवं स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से नदी में फंसे सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सभी के स्वस्थ पाए जाने के बाद उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

