Newsराजनीतिराज्य

ई-रिक्शा बनाम टेंपो चालक विवाद, टमटम चालक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे

ग्वालियर. जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते टेंपों चालक वर्सेज ई-रिक्शा चालकों की लडाई ने अब नया मोड ले लिया है। शनिवार को बडी संख्या में मेला मैछान में ई-रिक्शा चालकों की महापंचायत हुई। इस महापंचायत में स्मार्ट सिटी ई-रिक्शा चालक संघ ने निर्णय लिया है कि वह पहले की तरह ही टेंपो वाले 11 रूटों पर ई-रिक्शा का संचालन करेंगे। जोनवाइज ई-रिक्शा का संचालन किसी भी कीमत पर नहीं करेंगे। ई-रिक्शा का संचालन किसी भी कीमत पर नहीं करेंगे। ई-रिक्शा चालक संघ के इस तरह के निर्णय से भारतीय मजदूर संघ फिर से हडताल पर जा सकता है हालांकि 5 साल से ई रिक्शा व टेंपो के नए सिरे से रूटों का निर्धारण करने की कार्रवाई चल रही है। लेकिन जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते शहर का नया ट्रैफिक प्लान नहीं बन सका। इसी के कारण मनमर्जी से ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है। टेंपो भी परमिट से टोगुना ज्यादा सडकों पर दौड रही है।
3 किमी के दायरे में वाहन चलाना मुश्किल
ई-रिक्शा चालकों का कहना था कि जिला प्रशासन ने 3 किमी दायरे में चलने का प्रस्ताव दिया है। यदि 3 किमी दायरे में ई-रिक्शा चलाएंगे तो सवारी कैसे मिलेंगी। क्योंकि सवारी तो एक स्थान से दूसरे स्थान जाने तक के लिए वाहन बुक करेगी। ऐसे में तो उनका रोजगार छिन जाएगा। इसलिए वह जोनवाइज ई-रिक्शा चलाने के लिए राजी नहीं है। एडीएम टीएन सिंह का कहना है कि ई-रिक्शा चालक व टेंपों चालकों के प्रस्ताव को सड़क सुरक्षा समिति में रखा जाएगा। समिति ही ऐसे वाहनों के संचालन को लेकर रूटों का निर्धारण करेगी। इस मामले में दोनों पक्षों को अवगत करा दिया गया है।
टेंपो वाले रूटों पर पहले की तरह ई-रिक्शा चलाएंगे
ई-रिक्शा चालकों ने महापंचायत में निर्णय लिया है कि वे टेंपो वाले 11 रूटों पर पहले की तरह ई-रिक्शा का संचालन करेंगे। जोनवाइज ई-रिक्शा का संचालन करने को तैयार नहीं है। यदि जोनवाइज ई-रिक्शा संचालन के लिए जिला प्रशासन ने रूट निर्धारण किया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
रामलखन झा, अध्यक्ष, स्मार्ट सिटी ई-रिक्शा
प्रशासन ने हमें 10 दिन की मोहलत दी
जिला प्रशासन ने 10 दिन के अंदर ई-रिक्शा के रूट निर्धारण करने का आश्वासन दिया है। यदि ई-रिक्शा टेंपो वाले 11 रूट से नहीं हटते तो भारतीय मजदूर संघ आंदोलन करने पर फिर से मजबूर होगा।
उमाशंकर चौरसिया, अध्यक्ष, मिनी ट्रक लोडिंग चालक संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *