LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

61,000 से अधिक आवेदकों ने ऑनलाइन लर्निग लाइसेंस प्राप्त किए – परिवहन आयुक्त

ग्वालियर  प्रदेश के नागरिकों के लिए लर्नर लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरलीकृत करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में 1 अगस्त 2021 से ” सारथी ” सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन लर्नर लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा कोई भी व्यक्ति जो लर्नर लाइसेंस के लिए निर्धारित मानंदडों को पूरा करता है , वह आधार कार्ड के ई – के.वाय.सी . द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकता है एवं ऑनलाइन टेस्ट को उत्तीर्ण करने के पश्चात अपना लर्नर लाइसेंस प्राप्त कर सकता है । इस प्रक्रिया के लिए आवेदक को परिवहन कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होती । ऐसे आवेदक जो बिना आधार कार्ड के लर्नर लाइसेंस प्राप्त करना चाहते हैं वे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं उन्हें अपने दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे, परिवहन कार्यालय द्वार दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत आवेदक ऑनलाइन टेस्ट देकर लर्नर लाइसेंस प्राप्त कर सकता है ।
इस योजना के लागू होने से आवेदको के समय की काफी बचत हो रही है एवं सुविधाजनक तरीके से लर्नर लाइसेंस प्राप्त हो रहे हैं साथ ही साथ परिवहन कार्यालय में होने वाली भीड में भी कमी आयी है । दिनांक 14.09.2021 तक विभाग को लर्नर लाइसेंस के 76,428 आवेदन प्राप्त हुए है जिनमे से 69,794 आवेदको ने टेस्ट दिया एवं 61,289 लर्नर लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं । जिनसे 2.60 करोड रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है । यह योजना परिवहन कार्यालयों में प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है एवं प्रदेश के सभी नागरिकों विशेषकर युवा वर्ग द्वारा इस पहल को बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है । निकट भविष्य में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी इसी प्रकार की योजना प्रारम्भ की जा रही है । परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने बताया कि प्रदेश में 40,000 से भी अधिक कॉमन सर्विस सेन्टर (CSC) तथा एम पी ऑनलाइन के सर्विस केन्द्र हैं, जहां से आवेदक ऑनलाइन आवेदन के लिए सहायता प्राप्त कर सकता है यदि वह स्वयं आवेदन करने में कठिनाई महसूस करते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş