Latestराज्यराष्ट्रीय

6 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी, ग्वालियर-जबलपुर में 6 डिग्री तक आएगा टेम्प्रेचर

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में अब 6 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी पड़ने लगेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ग्वालियर और जबलपुर में रात का टेंप्रेचर 6 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे आ सकता है। हालांकि इंदौर-भोपाल में 10 से 8 डिग्री तक तापमान जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि पाकिस्तान से आ रही हवाएं हिमालय के ऊपर सक्रिय हैं। यह 5 दिसंबर तक सक्रिय रहेगा। उसके जाते ही तापमान में गिरावट होगी। इसकी एंट्री ग्वालियर-चंबल से होगी।

दिन में पारा 30 डिग्री के नीचे आएगा
मध्यप्रदेश में अभी दिन का पारा 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। 6 दिसंबर से यह 26 डिग्री सेल्सियस से कम हो सकता है। ऐसे में दिन भी हल्की सर्दी महसूस हो सकती है। रात का पारा ज्यादा गिरने के कारण रात को अधिक सर्दी महसूस होगी। मौसम विभाग का कहना है कि रात के समय सर्दी में ज्यादा देर नहीं रहना चाहिए। यही नहीं, सर्दी से बचने के लिए कई सतहों में गर्म कपड़े पहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *