Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर में अब तक 573.8 मिमी. औसत वर्षा

ग्वालियर – इस साल के मानसूनी मौसम में निवासियों के लिये पिछले 3 दिन सुकून भरे रहे हैं। पिछले 3 दिनों में जिले में अच्छी बारिश हुई है। गुरुवार 27 अगस्त को सुबह 8 बजे तक जिले में 573.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है। पिछले साल इस अवधि में लगभग 1079.7 मिमी. वर्षा हुई थी। इस प्रकार पिछले साल से 505.9 मिमी कम वर्षा हुई है। ज्ञात हो जिले की सामान्य औसत वर्षा 751.2 मिमी. है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इस साल मानसून में सबसे अधिक 726.1 मिमी. वर्षा डबरा में और सबसे कम 438.1 मिली मीटर वर्षा चीनौर तहसील में रिकॉर्ड की गई है। जिले में मौसम विज्ञान केन्द्र ठाठीपुर-मुरार में 490.7 मिमी., वर्षामापी केन्द्र बरई घाटीगाँव में 514.3 व भितरवार तहसील में 700 मिमी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
आपको बता दें मुरार तहसील (ग्वालियर शहर) की औसत वर्षा 845.28 मिमी., घाटीगाँव तहसील की 596.58, डबरा की 798.96, भितरवार की 763.98 एवं चीनौर तहसील की औसत वर्षा 751.30 मिमी. है। इस प्रकार ग्वालियर जिले की औसत सामान्य वर्षा 751.2 मिमी. है। पिछले साल इस अवधि में मुरार में 1257.7, घाटीगाँव में 986.3, डबरा में 1121.4, भितरवार में 1123.7 एवं चीनौर में 909.3 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *